
दिवाली गिफ्ट: आत्मनिर्भर भारत 3 अभियान के तहत नई घोषणाओं का ऐलान, रोजगार बढ़ाने पर होगा फोकस
FILE PHOTO
दिवाली गिफ्ट: आत्मनिर्भर भारत 3 अभियान के तहत नई घोषणाओं का ऐलान, रोजगार बढ़ाने पर होगा फोकस
https://www.youtube.com/watch?v=bo9an7oz2XM
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के चलते हुए लॉकडाउन में आर्थिक मारी से अब देश धीरे धीरे उबर रहा है। वित्त मंत्री ने दिवाली के चलते बड़ा ऐलान किया है।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, 'मैं कुछ नए उपायों की घोषणा करने जा रही हूं। आप इन्हें प्रोत्साहन पैकेज कह सकते हैं। इकॉनमी तेजी से पटरी पर लौट रही है। कोरोना के सक्रिय मामले घटे हैं।' वित्त मंत्री ने कहा, 'आत्मनिर्भर भारत 3.0 के अंतर्गत 12 राहत उपायों की घोषणा होगी। इसके अंतर्गत रोजगार में वृद्धि के लिए आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना की घोषणा की जा रही है। इस योजना से संगठित क्षेत्र में रोजगार को बल मिलेगा। पंजीकृत ईपीएफओ संस्थान से जुड़ने वाले कर्मचारी को इसका लाभ मिलेगा। इससे उन लोगों को ल...