
फाइल फोटो
विश्व का सबसे बड़ा मास्क बनाने की पहल राजधानी से हुई शुरू
लखनऊ। कोरोना महामारी के बीच विश्व का सबसे बड़ा मॉस्क बनाने की पहल राजधानी से हुई है। सीएमएस स्कूल के पूर्व छात्र फैशन डिजाइनर मनीष ने विश्व का सबसे बड़ा मॉस्क तैयार करने की मुहिम शुरू की है। यह मुहिम कोरोना से बचाव के लिए मॉस्क पहनने, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत का संदेश देते हुए जागरूक करेगी। विश्व का सबसे बड़ा मॉस्क बनाने के लिए मनीष देश भर से 100 वर्ग मीटर कपड़ा एकठ्ठ करेंगे। मॉस्क बनाने के लिए 10 राज्यों में 10 हजार किलोमीटर की यात्रा करके यह कपड़ा इकट्ठा किया जाएगा। मॉस्क बन जाने के बाद नई दिल्ली के इंडिया गेट पर लांच किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सीएमएस के संस्थापक जगदीश गांधी और भारती गांधी, शिशिर श्रीवास्तव डिजाइनर की मातृ संस्था के रूप में अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। वेव सिनेमा हॉल गोमती नगर में हुआ कार्यक्रम का आयोजन।मास्क सबसेबड़ामास्क पहल