
लखनऊ। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने कोविड की गाइड लाइन का पालन करते हुए होली मिलन समारोह एवं कृष्ण लीला के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम कपूरथला चांदगंज पटेल पार्क में धूमधाम से संपन्न हुआ।
इस दौरान मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे के साथ व्यापारियों ने फूलों की होली खेली। भजन और कीर्तन के साथ झूमे व्यापारी इस मौके पर संरक्षक सूर्यनारायण तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यासिर अजहर सिद्दीकी, राष्ट्रीय सचिव सौरभ गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद नाथ मिश्रा, प्रदेश सलाहकार राम तिवारी, प्रदेश सलाहकार सुरेंद्र नाथ मिश्रा, संरक्षक रवि मोहन श्रीवास्तव, आयोजक मण्डल में लखनऊ जिला अध्यक्ष प्रदीप जयसवाल, अंकेश चौहान, दुर्गेश श्रीवास्तव, मणिकांत शुक्ल, नीरज गुप्ता, उमेश रस्तोगी, दीपक गर्ग, कौशल गुप्ता, सुनील जैन, सुनील शास्त्री, गौरव मिश्र, रोहित, शेलेन्द्र श्रीवास्तव आदि पदाधिकारी गण, मंडल उपाध्यक्ष उमेश यादव, लखनऊ मंडल उपाध्यक्ष गौरव तिवारी, सचिव अभिषेक शुक्ला, युवा प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष अर्पित मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, आलमबाग अध्यक्ष मनीष सिंह, जानकीपुरम अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, आदिल नगर अध्यक्ष रायसेन, अश्विनी कुमार पांडे, अभिषेक कश्यप, यशदीप, रजनीश यादव, शिवेंद्र प्रताप सिंह, ललित मिश्रा, अभिषेक सिंह, दिलीप मिश्रा, रामस्वरूप सिंह गुड्डू, आदिल, संदीप साहू, अंशु शर्मा, कलाम खान, आनंद, गुड्डू सहित कई व्यापारियों ने व्यापारी एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया।इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार ने सभी को होली की बधाई देते हुए आपसी एकता बनाए रखने की बात कही। विशेष रूप से लखनऊ जिला अध्यक्ष प्रदीप जयसवाल और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया।