
ऊँ ब्राह्मण महासभा द्वारा की गई समीक्षा बैठक
राजधानी लखनऊ में ऊँ ब्राह्मण महासभा की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी पदाधिकारी गणों ने उपस्थित होकर ऐतिहासिक निर्णय लिये। राष्ट्रीय संयोजक विनोद मिश्रा के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए मुख्य संरक्षक शिव प्रकाश मिश्र (सेनानी) एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजवीर पाण्डे ने संस्थापक धनंजय द्विवेदी को ऊँ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा की गई। कारगिल युद्ध विजेता कर्नल ओमप्रकाश चौबे ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा होते ही धनंजय द्विवेदी को पगड़ी बांधकर ब्राह्मण का मुखिया घोषित किया। संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश अरविंद मिश्रा ने फरसा भेट किया,
हिन्दु युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुभव शुक्ला, अखिल भारतीय ब्राह्मण संगठन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष असीस पाण्डे, आचार्य द्रोड़ विचार मंच के संयोजक तेज नारायण पांडे, संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी पाण्डे, ने ऊँ ब्राह्मण महासभा के कार्यो की सराहना करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष धनंजय द्विवेदी को मौके पर शुभकामनाएं और बधाई दी। राष्ट्रीय महासचिव प०वैभव गौतम व प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सीमा मिश्रा व उपाध्यक्ष प्रेमा जोशी ने बैठक में उपस्थित सभी ब्राह्मण बन्धु का एकता बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजवीर पाण्डे ने बताया कि अब ब्राह्मण समीक्षा बराबर होगी। हर ब्राह्मण से चर्चा की जाएगी।
केन्द्रीय कमेटी ऊँ ब्राह्मण महासभा