
भाजपा ने उन्नाव से जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह को आज टिकट दिया है जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गरम हैं| बता दें की अरुण सिंह उन्नाव रेप कांड आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर का करीबी भी मन जा रहा है| वहीं बीजेपी के निर्णय पर माखी गैंगरेप की पीड़िता ने पार्टी और अरुण सिंह को कटघरे में खड़ा कर दिया है|
उन्नाव रेप कांड की पीड़िता ने अरुण सिंह पर भी आरोप लगाया है और कहा की अरुण सिंह मुझे जान से मरना चाहते हैं| गौरतलब है की रेप कांड पीड़िता के परिवार वालों का जब एक्सीडेंट हुआ था तो अरुण सिंह को आरोपी बनाया गया था| वही अब पीड़िता ने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति को पत्र भी लिखा हैं| और कहा है की भाजपा उन लोगों को टिकट दे रही है जो मुझे जान से मारना चाहते हैं|
पीड़िता ने एक वीडियो जारी कर यह भी पूछा है कि भाजपा सरकार मेरे साथ है या दोषी कुलदीप सेंगर के साथ? भारतीय जनता पार्टी दोषियों को टिकट दे रही है| मेरे पिता की हत्या में अरुण सिंह नामजद है| जिससे मेरी जान को खतरा बना हुआ है, ऐसे लोगों को बीजेपी टिकट दे रही है| पीड़िता ने मांग की है कि मेरे दोषियों से बीजेपी टिकट वापस ले, टिकट न दे|