
लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन रोहन गुप्ता और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि यूपी कांग्रेस कमेटी Join Congress Social Media अभियान को यूपी में लांच कर रही है।
उन्होने कहा कि भाजपा सरकार में जो भी आदमी सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहा है, उसकी आवाज को कुचलने के कार्य किया जा रहा है। महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं, किसानों की डीजल पेट्रोल पर जो आवाज है उसको दबाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देशभर में लाखों की संख्या में लोग हमसे जुड़े हैं। जिला राज्य यहां तक राष्ट्रीय स्तर तक टीम बनाकर कार्य होगा। कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सिर्फ तानाशाही के जरिए इनको सत्ता बचानी है जो सरकार न गिरे उसको गिरा दो विधायकों को खरीद लो सरकार खरीदी जा रहीं है। कांग्रेस सोशल मीडिया से जुड़ने के लिए वेबसाइट और टोल फ्री नम्बर रहेगा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश के लोगों की आवाज कैसे मजबूत हो, संविधान की रक्षा कैसे हो सके, विपक्ष सरकार की तानाशाही को रोज झेल रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार आंदोलनों पर दमन की राजनीति कर रही है। कानपुर देहात का प्रकरण हो मिर्जापुर में नमक रोटी का मामला हो, वहां पर मीडिया पर ही कार्रवाई कर दी गई। गांव की बेटी महिलाएं सुरक्षा को लेकर और नौजवान रोजगार को लेकर परेशान है।